फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक मिस्त्री को निर्वस्त्र करके पीटा

विज्ञापन
कोतवाली में चोटें दिखाता बाइक मिस्त्री। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के सोथा मोहल्ले में एक बाइक मिस्त्री को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोथा मोहल्ला निवासी शब्बू बाइक मिस्त्री हैं। शब्बू का आरोप है कि रविवार शाम वसीम ने उसे फोन करके जामा मस्जिद चौराहे पर बुलाया। वह किसी बाइक की मरम्मत कराना चाहते थे। जब वह स्कूटी लेकर जामा मस्जिद चौराहे पर पहुंचा। तभी वसीम, गुलशन और सोहेल ने दो साथियों के साथ उसे घेर लिया। उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके कपड़े फाड़ दिए। फिर निर्वस्त्र कर पीटा गया। इस दौरान शराब पिलाने की कोशिश भी की गई। आरोपी कह रहे थे कि वह दो लाख रुपये देगा, तभी वह बदायूं में रहेगा। शब्बू ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने उनका मोबाइल भी तोड़ दिया और पिटाई करने के बाद मौके से भाग गए। पुलिस ने शब्बू की तहरीर पर वसीम, गुलशन और सोहेल समेत दो अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें