फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी में सराफ की पत्नी ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। मोहल्ला संख्या दो में संदिग्ध परिस्थितियों आग लगने से झुलसी 46 वर्षीय भावना ने भी शनिवार सुबह इलाज के दौरान बरेली में दम तोड़ दिया। उनके शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया है। देर रात परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार शाम का है। सराफ मुकेश माहेश्वरी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। जिसमें उनकी 46 वर्षीय पत्नी भावना माहेश्वरी और 28 वर्षीय मयूर माहेश्वरी गंभीर रूप से झुलस गए थे। मयूर माहेश्वरी गल्ला व्यापारी हैं और उनके घर पहुंचे थे। दोनों लोगों को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार सुबह मयूर माहेश्वरी की मौत हो गई। इधर, शनिवार सुबह भावना ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने उनके शव का बरेली में पोस्टमार्टम करा दिया है।
शनिवार दोपहर सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा और इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमरे का मुआयना किया। साथ ही सराफ के परिवार वालों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। फिलहाल अभी तक ये पता नहीं चला है कि आग कैसे लगी थी। सीओ मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें