फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में लगी आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
अलौआ गांव में आग लगने की सूचना पर पहुंचे लेखपाल। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बगरैन (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के अलौआ गांव में शनिवार दोपहर अचानक तीन घरों में आग लग गई, जिससे घरों में रखा अनाज, कपड़ा और अन्य सामान के अलावा पशुओं का चारा जल गया। हलका लेखपाल ओमप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया है। इसमें हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार दोपहर हुआ। उस वक्त अलौआ निवासी धनवीर, भनते और मुनेंद्र आदि के परिवार वाले अपने-अपने काम में लगे थे। तभी अचानक धनवीर के मकान में आग लग गई। इस पर परिवार वालों ने आग बुझाने की कोशिश की। परिवार वालों का शोर सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते। इससे पहले आग की लपटों ने भनते और मुनेंद्र के घर को भी चपेट में ले लिया। परिवार वाले बाहर निकलकर भागे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक तीनों घरों में रखा सामान, रजाई गद्दे, कपड़े, अनाज और पशुओं का चारा जलकर राख हो गया। आग बुझने के बाद चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। हलका लेखपाल ओमप्रकाश भी पहुंचे। उन्होंने क्षति का आकलन करते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
-
हाईटेंशन लाइन टूटने से चार बीघा गन्ना जला
सिलहरी (बदायूं)। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बाबट निवासी रवि पटेल और उनके भाई रिंकू पटेल का चार बीघा गन्ना सिलहरी गांव के खेतिहर इलाके में है। शनिवार दोपहर उनके गन्ने के खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे गन्ने के खेत में आग लग गई। उस दौरान हवा तेज चल रही थी। उससे आग और भड़क गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे खेत को चपेट में ले लिया। उस दौरान खेत के नजदीक से गुजर रहे लोगों ने खेत मालिक को सूचना दी। इससे वह मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर पुलिस भी आ गई। बाद में किसानों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इसकी सूचना लेखपाल को भी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें