फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में एटीएम काटने वाला इनामी बदमाश बदायूं में अफीम समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन में मुठभेड़ का खुलासा करते एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। इलाके का 25 हजार का इनामी अपराधी कमरुल मुठभेड़ में पकड़ा गया। उसके पास से एक किलो अफीम और तमंचा बरामद हुआ है। अपराधी अपने गैंग के साथ महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एटीएम काटकर 30 लाख रुपये उड़ा चुके है। तब से फरार चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन के सभागार में एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक इनामी अपराधी थाना क्षेत्र के गांव राजीवनगर और नरायनपुर के नजदीक देखा गया है। इस पर कादरचौक एसओ वेदपाल सिंह, एसआई रजनीश कुमार और एसआई विक्रम सिंह की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर दी। पुलिस ने अपराधी को घेरने की कोशिश की लेकिन उसने पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी। इससे पुलिस ने खुद को बचाते हुए अपराधी को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास एक तमंचा और एक किलो अफीम बरामद हुई। उसे गिरफ्तार करके कादरचौक थाने ले जाया गया। जहां उसने पूछताछ में अपना नाम कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर निवासी कमरुल पुत्र अजीजउल्ला बताया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि कमरुल ने करीब एक साल पहले अपने गैंग के साथ महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में चिखली थाना क्षेत्र में एटीएम काटकर 30 लाख रुपये निकाल लिए थे। उसके बाद गैंग के सदस्य फरार हो गए। इस मामले में चिखली थाने में एफआईआर दर्ज है। चिखली पुलिस की ओर से कमरुल पर 25 हजार का इनाम घोषित है। एसपी देहात ने बताया कि इनामी अपराधी से बरामद अफीम की कीमत करीब 60 लाख रुपये है।
-
गाजियाबाद के लालकुआं से खरीदकर लाया था अफीम
इनामी अपराधी कमरुल से पकड़ी गई अफीम गाजियाबाद से खरीदी गई थी। कमरुल ने पुलिस को बताया कि वह एक दिन पहले ही गाजियाबाद के लालकुआं से अफीम खरीदकर लाया था। उसने जिससे अफीम खरीदी है। उसका नामपता नहीं जानता। जबकि उसने तमंचा कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव धनूपुरा के महाराज सिंह से खरीदा था। महाराज सिंह की मौत हो चुकी है। वह अफीम कहीं बाहर बेचने की फिराक में था। इससे पहले पकड़ा गया।
विज्ञापन

-
शहर कोतवाली में दर्ज है हत्या का मामला
कादरचौक थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कमरुल बहुत ही शातिर है। उसके खिलाफ शहर कोतवाली में एक हत्या का मामला दर्ज है। उसमें साल 2010 में कमरुल को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। इसके अलावा कमरुल पर दस मामले दर्ज है। इसमें हत्या के प्रयास, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और छेड़छाड़ के मामले शामिल हैं।
-
कादरचौक थाना क्षेत्र में पकड़ा गया अपराधी कमरुल 25 हजार का इनामी है। वह रात पुलिस की मुठभेड़ में पकड़ा गया। उसके पास से एक तमंचा और एक किलो अफीम बरामद हुई है। वह अपने गैंग के साथ महाराष्ट्र में एक टीएम काटकर 30 लाख रुपये निकालकर ले गया था। उसके गैंग में छह लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें