फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतल नाथ स्वामी का गर्भ कल्याणक मनाया

विज्ञापन
बिल्सी में जैन मंदिर में शीतलनाथ स्वामी का गर्भ कल्याणक मनाते जैन समाज के लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को नगर के जैन अनुयायियों ने जैन धर्म के 10वें तीर्थंकर भगवान शीतल नाथ स्वामी का गर्भ कल्याणक धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम भगवान जिनेंद्र का मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र स्वामी की पूजा के साथ णमोकार मंत्र का पाठ किया। श्री दिगंबर जैन महा समिति के मंडल अध्यक्ष प्रशांत जैन खंडेलवाल ने बताया कि जैन धर्म के चैत्र कृष्ण की अष्टमी ही वह दिन है, जब 10वें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ स्वामी 100 सागर बाद अच्युत स्वर्ग में आयु पूर्ण कर भद्रिलपुर नगरी के तत्कालीन महाराज श्री दृणरथ की महारानी सुनंदा देवी जी के गर्भ में आए।
10वें तीर्थंकर शीतलनाथ जी तपे सोने के रंग की काया वाले तथा कद 540 फुट ऊंचा था। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रीत जैन सोनी, अनिल कुमार जैन, अरविंद कुमार जैन, अभिषेक कुमार जैन, मानसी जैन, शालिनी जैन, नीलम जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें