फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की मौत, बेटे ने पत्नी पर लगाया धक्का देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बाइक से गिरकर 50 वर्षीय कमला की मौत हो गई। उनके बेटे ने अपनी पत्नी पर ही बाइक से धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है लेकिन आरोप के अनुसार कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव जुम्मी नगला निवासी अर्जुन सिंह बृहस्पतिवार को बाइक पर अपनी मां कमला देवी और पत्नी तारा देवी को लेकर ससुराल रामपुर के शाहबाद क्षेत्र के गांव कोसी जा रहे थे। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर पुल के नजदीक पहुंचते ही कमला देवी बाइक से गिर गईं और उनकी मौत हो गई। फैजगंज बेहटा पुलिस के सामने अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि ससुराल जाते समय बाइक पर उनकी मां और पत्नी के बीच विवाद हो गया था। उनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उनकी पत्नी ने मां को चलती बाइक से धक्का दे दिया, इससे उनकी मां की मौत हो गई। वहीं तारा देवी ने इन आरोपों से इनकार किया है। कहा है कि यह महज हादसा था। फिलहाल थाना पुलिस ने कमला देवी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। परिवार वाले उनके शव को कासगंज ले गए हैं। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें