फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विधानसभा चुनाव के दौरान से जिले में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले थम नहीं रहे हैं। अब उघैती थाना क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस पर क्षेत्र के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव पलिया निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप शंखधार ने कोठा गांव के पुष्पेंद्र यादव के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। कुलदीप के मुताबिक पुष्पेंद्र यादव ने कुछ दिन पहले अपनी फेसबुक आईडी पर भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का फोटो लगाते हुए अपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पर कुलदीप शंखधार ने उघैती थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें