फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी के हत्यारोपी पिता-पुत्र को भेजा जेल

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। मंडी समिति में सोमवार दोपहर रुपये के लेनदेन को लेकर एक व्यापारी के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। इसमें मंगलवार को थाना पुलिस ने हत्या आरोपी पिता-पुत्र की निशानदेही पर लोहे की रॉड को बरामद कर उन्हें जेल भेजा दिया।
विज्ञापन

नगर की मंडी समिति में मोहल्ला संख्या दो निवासी एवं गल्ला व्यापारी रविंद्र कुमार अपनी दुकान पर बैठकर गल्ले की खरीदारी कर रहे थे। इतने में मोहल्ला संख्या छह निवासी दूसरे गल्ला व्यापारी नन्नू उनकी दुकान पर अपने पुत्र विशाल और कुछ अन्य लोगों को लेकर आया और अपने उधार के रुपये मांगने लगा। दोनों पक्षों में काफी देर तक कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। आरोप है कि नन्नू के पुत्र विशाल ने रविंद्र कुमार के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बरेली ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा कृष्णगोपाल की ओर से आरोपी नन्नू, उसके पुत्र विशाल और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की।
पुलिस ने आरोपी नन्नू और उसके पुत्र विशाल को नगर के मुजरिया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयोग की गई लोहे की रॉड को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

-
हत्या के बाद बंद रही गल्ला मंडी
मंडी समिति के अधीन गल्ला मंडी में गल्ला व्यापार कल्याण समिति के अध्यक्ष ललतेश बाबू ने घटना के विरोध में मंगलवार को गल्ला मंडी बंद रखने का निर्णय लिया। इसी क्रम मंगलवार को गल्ला मंडी पूरी तरह से बंद रही। साथ ही कारोबार भी पूरी तरह से ठप रहा। इससे क्षेत्र के किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बताते हैं कि बुधवार को मंडी पहले की तरह खोली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें