फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के दरोगा से अभद्रता में दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाने में तैनात दो सिपाही मामूली बात पर दरोगा से भिड़ गए। उन्होंने दरोगा से अभद्रता कर दी। इस पर अन्य सिपाहियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। दरोगा से लड़ने को तैयार हो गए। जानकारी पर एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मामला सोमवार रात का है। उस दौरान जवाहरपुरी चौकी इंचार्ज धर्मवीर सिंह एक चोरी की कार बरामद करके थाने लौटे थे। वह कार बरामदगी के संबंध में कागजी कार्रवाई कर रहे थे। तभी जवाहरपुरी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अंकुर बालियान और सिविल लाइन चौकी पर तैनात सिपाही प्रदीप कुमार थाने पहुंचे। दोनों चौकी इंचार्ज के पास जाकर बैठ गए। इस दौरान सिपाहियों और चौकी इंचार्ज की मामूली बात पर बहस हो गई। आरोप है कि सिपाहियों ने उनसे अभद्रता कर दी। शोर शराबा सुनकर अन्य सिपाही भी आ गए। उन्होंने बीच बचाव करते हुए दोनों सिपाहियों को थाने से बाहर भेजा लेकिन दोनों सिपाही वापस फिर थाने में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने दरोगा से गालीगलौज भी कर दी। बाद में जैसे-तैसे मामला संभाला गया। शिकायत पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सीओ सिटी आलोक मिश्रा से मामले की जांच कराई। प्रथम दृष्टतया जांच में दोनों सिपाही दोषी साबित हुए हैं। इस पर एसएसपी ने मंगलवार शाम दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

-
दोनों सिपाहियों ने दरोगा से अभद्रता की है। उन्होंने पुलिस का अनुशासन तोड़ने का काम किया है। इससे दोनों को निलंबित किया गया है।- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें