फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ के घर में घुसकर तोड़फोड़, आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हलवाई चौक में कुछ लोगों ने सराफ के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। उनकी एक बाइक और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसमें पुलिस ने चार नामजद समेत आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

हलवाई चौक निवासी राजन रस्तोगी के मुताबिक होली के दिन उनका रविंद्र भारद्वाज के साथ विवाद हो गया था। ये मामला किसी तरह शांत हो गया लेकिन रविवार को रविंद्र भारद्वाज, तरुण भारद्वाज, सचिन भारद्वाज और अमित कुमार प्रजापति समेत आठ लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए। उनके डर से परिवारवाले छिप गए। आरोपियों ने उनके घर में एक बाइक और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और घर में रखा अन्य सामान भी तोड़ दिया। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। राजन रस्तोगी ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें