राजकीय डिग्री कॉलेज में शतरंज खेलते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय इंडोर क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन शतरंज, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहले दिन शंतरज में अनुपम, बैडमिंटन में शशांक पाराशरी विजेता रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अंशु सत्यार्थी ने किया। शतरंज में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र अनुपम निधि बिसारिया ने बीएससी प्रथम वर्ष के ही विनायक शर्मा को कड़े मुकाबले में पराजित किया। दूसरे स्थान पर विनायक शर्मा तो तीसरे स्थान पर अभिषेक राठौर और शशांक पाराशरी रहे।
इधर, बैडमिंटन में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र शशांक पाराशरी ने इसी कक्षा के उदित प्रताप को 21-15 पराजित किया। दूसरे स्थान पर उदित प्रताप तो तृतीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष के छात्र अरुण कुमार रहे। निर्णायक डॉ. संजय कुमार थे। प्रतियोगिताओं का संचालन क्रीड़ा सचिव डॉ. अनिल कुमार ने किया। संवाद