बदायूं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर जिले में दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मार कर पांच नमूने लिए।
सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि पथिक चौक स्थित दुकान से बेसन, साबुदाना, मीराजी चौक स्थित दुकान से मावा, टिकटगंज स्थित दुकान से वनस्पति, सरसों और तेल का नमूना भरा। चंद्रशेखर ने बताया कि अब तक 46 नमूने भरे जा चुके हैं और उन्हें जांच के लिए लैब भेजा है। संवाद