फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद जेवरात समेटकर दुल्हन लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। नगर निवासी एक युवक की शादी के तीन महीने बाद उसकी पत्नी जेवर और नकदी समेट कर लापता हो गई। रिश्तेदारियों समेत मायके में भी उसका सुराग नहीं लगा तो पति ने पुलिस से संपर्क साधा। पत्नी की बरामदगी के लिए उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर भी सौंप दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है तीन महीने पहले हुई शादी के बाद दस दिन तक सबकुछ ठीकठाक चला। पति का कहना है कि इसके बाद उसकी पत्नी अपने मोबाइल पर परिचितों और रिश्तेदारों से बात करने लगी। मोबाइल पर बातचीत करने का सिलसिला बढ़ता गया तो पति ने उसे टोक दिया। इसके बाद वह 19 फरवरी को तड़के चार बजे घर से लापता हो गई। उस दिन पति किसी काम से रिश्तेदारी में चला गया था। लौटने पर उसने अलमारी देखी तो करीब 50 हजार रुपये और सोने के जेवरात भी नजर नहीं आए। अगले दिन ही पति ने ससुराल पहुंचकर उसके परिजन से संपर्क साधा। दुल्हन के परिजनों से इसके बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। पति का कहना है कि पत्नी के पास दो मोबाइल हैं। वह उन्हें अपने साथ ले गई है। पति ने पुलिस को बताया कि दोनों फोन भी स्विच ऑफ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें