फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान को फंसाने के लिए की थी हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में मनोहर हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ. ओपी सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में मनोहर उर्फ मनोज मंत्री की हत्या प्रधान को फंसाने के लिए गई थी। इसमें पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड की योजना हिस्ट्रीशीटर ने ही बनाई थी। उसका प्लान था कि अपहरण के दौरान वह कॉल करके प्रधान का नाम सार्वजनिक कराएगा। इससे वह हत्याकांड में फंस जाएगा। अभी एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में मनोहर हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि दो मार्च की रात उघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई निवासी 26 वर्षीय मनोहर उर्फ मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव गांव की सीमा पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसको दो गोली मारे जाने की बात सामने आई थी। इसका खुलासा करने के लिए थाना पुलिस और स्वॉट व सर्विलांस टीम को लगाया गया। जांच के दौरान रियोनाई निवासी हिस्ट्रीशीटर प्रेमपाल चौधरिया का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे और उसकी निशानदेही पर खंडुआ निवासी सत्यपाल, इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव भवीपुर निवासी भारत को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में प्रेमपाल चौधरिया ने बताया कि उसकी ग्राम प्रधान खुशीराम से पुरानी रंजिश चली आ रही है। वह प्रधान को फंसाने की कोशिश में था। इससे उसने सत्यपाल, भारत और खंडुआ के रूपराम के साथ मनोहर को अपहरण कर लिया। फिर मनोहर के ही मोबाइल से उसके भाई को कॉल की गई। इसमें ग्राम प्रधान का नाम लिया गया लेकिन पुलिस के जानकारी लेने के दौरान प्रधान का नाम नहीं बताया गया। बाद में उन्होंने बताया कि कॉल करने के दौरान मनोहर ने प्रधान का नाम लिया था। ये पता चलने के बाद पुलिस ने इस ओर जांच शुरू की और हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी पुलिस के चंगुल में फंस गए। फिलहाल पकड़े गए तीनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस खुलासे के दौरान एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ बलदेव सिंह, सीओ लाइन शुभेंद्र गोपाल, एसओ वीरेंद्र सिंह राणा मौजूद रहे। एसएसपी ने टीम को पंद्रह हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन

-
हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज हैं 23 मामले, कर चुका है तीन हत्याएं
उघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई निवासी प्रेमपाल चौधरिया के खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं। उनमें आर्म्स एक्ट से लेकर, चोरी, जान से मारने की कोशिश, मारपीट, गालीगलौज और हत्या के शामिल हैं। अकेले प्रेमपाल पर तीन हत्या किए जाने का आरोप है।
-
उघैती के रियोनाई गांव में मनोहर उर्फ मनोज की हत्या ग्राम प्रधान को फंसाने के लिए की गई थी। हिस्ट्रीशीटर की प्रधान से पुरानी चुनावी रंजिश चल रही है। इससे उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोहर की हत्या कर दी। हिस्ट्रीशीटर और उसके दो साथी पकड़े गए हैं। जिन्हें जेल भेजा जा रहा है। एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें