फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बोला- पेड़ ऊंचा, बच्चे की हत्या कर शव लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में फंदे से लटके मिले 11 वर्षीय बालक के पिता ने दूसरे दिन हत्या का आरोप लगाया है। शक जताया कि बालक का शव जिस पेड़ से लटका मिला था वह काफी ऊंचा है। उसे किसी ने हत्या करने के बाद लटकाया है। हालांकि पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि से आत्महत्या की संभावना को ही बल मिला।
विज्ञापन

नसीरपुर गौसू गांव में 11 वर्षीय बालक का शव शनिवार शाम करीब छह बजे फंदे से लटका मिला था। पुलिस के मुताबिक बालक दोपहर के समय गांव में खेलने चला गया था। जब वह घर लौटकर आया तो पिता ने बकरियां चराने को नहीं ले जाने पर उसे डांट दिया था। इससे गुस्से में आकर बालक बकरियां चराने ले गया और उसने कब्रिस्तान में जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिवार वाले उसका शव उतारकर घर ले जा चुके थे। उस दौरान परिवारवालों ने केवल शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इससे पुलिस ने रविवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। इस दौरान पिता ने बताया कि बालक जिस पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। वह काफी ऊंचा है। उसकी किसी ने हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग आई है ऐसे में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें