फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला का धंधा करने वालों की तलाश में संग्रामपुर में दिल्ली पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर में शुक्रवार तड़के हवाला का धंधा करने वालों की तलाश में दिल्ली पुलिस ने छापा मारा। शाम तक कई लोगों को पकड़ा गया लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। बताते हैं कि पुलिस जिन धंधेबाजों की तलाश में आई थी। उनका कुछ पता नहीं चला है। इससे दिल्ली पुलिस ने दबतोरी इलाके में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर समेत कई गांव हवाला धंधेबाजों के लिए बदनाम हैं। इन गांव में आए दिन कहीं न कहीं की पुलिस आकर दबिश देती रहती है। महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों की पुलिस धंधेबाजों की तलाश में खाक छान चुकी है। कई धंधेबाज पकड़े भी जा चुके हैं और अलग-अलग जेलों में सजा काट रहे हैं।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार शाम दिल्ली पुलिस बिसौली कोतवाली पहुंची। रात में टीम इलाके के गोपनीय स्थान पर रुकी। सुबह सात बजे दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से संग्रामपुर में दबिश दी। पुलिस ने करीब चार लोगों को हिरासत में ले लिया लेकिन वे लोग नहीं पकड़े गए, जिन्हें दिल्ली पुलिस पकड़ने के लिए आई थी।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस पकड़े गए आरोपियों को दबतोरी चौकी ले गई, जहां पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। शाम तक मुख्य आरोपियों की तलाश चलती रही लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस देर शाम तक इलाके में जमी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें