फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार छोड़कर भागा रामपुर का युवक नशे में धुत मिला, परिवार वाले साथ ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। गुलड़िया भट्ठे पर कार छोड़कर भागे रामपुर के युवक की तलाश में दो जिलों की पुलिस चकरघिन्नी बन गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से कार, मोबाइल, कपड़े और जूते बरामद कर लिए। साथ ही भट्ठा मालिक पूर्व चेयरमैन और उनके मुनीम से पूछताछ भी की। जब युवक का पता चला तो वह नशे की हालत में बिल्सी इलाके में पड़ा था।
विज्ञापन

रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र का एक युवक तीन दिन पहले परिवार के साथ उघैती थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में आया था। बताते हैं कि वहां उसकी परिवार वालों से कहासुनी हो गई और वह कार लेकर चला गया। सोमवार सुबह उसकी कार गुलड़िया नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन दिग्विजय सिंह के भट्ठे पर खड़ी मिली। कार में युवक का मोबाइल, कपड़े, जूते और शराब की आधी बोतल रखी थी। युवक के परिवार वाले उसे तीन दिन से तलाश कर रहे थे। वह न तो कॉल रिसीव कर रहा था और न ही परिवार वालों से बात कर रहा था। कभी वह मोबाइल ऑन करता तो कभी स्विच ऑफ कर लेता था। इससे परिवार वाले ज्यादा परेशान थे। वह उघैती से रामपुर लौट गए और उन्होंने सैफनी थाने जाकर युवक की गुमशुदगी दर्ज करा दी।
जब रामपुर थाना पुलिस ने युवक की खोजबीन की तो उसकी लोकेशन गुलड़िया में पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन दिग्विजय सिंह के ईंट भट्ठे की मिली। इसके आधार पर मूसाझाग थाना पुलिस भट्ठे पर पहुंची और कार कब्जे में लेकर थाने ले गई। भट्ठे के मुनीम को भी थाने ले जाया गया। मुनीम ने बताया कि रात एक युवक बेहद नशे में था। वह सड़क किनारे कार खड़ी कर रहा था। उससे कहा गया था कि वह सड़क किनारे कार खड़ी करेगा तो उसका फिर किसी वाहन से एक्सीडेंट हो जाएगा। इससे वह भट्ठे की ओर बढ़ाकर कार खड़ी कर दे। इसके बाद युवक कहां चला गया कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने भट्ठा मालिक दिग्विजय सिंह को भी थाने बुलाकर मामले की जानकारी ली गई। उन्होंने भी बताया कि युवक नशे में देखा गया था। वह कार खड़ी करके चला गया। इस छानबीन के दौरान सोमवार दोपहर युवक बिल्सी इलाके में शराब के नशे में मिल गया। इसके बाद परिवार वाले उसे और कार को रामपुर ले गए।
-
रामपुर की पुलिस सर्विलांस के आधार पर कार सवार को तलाश करती बदायूं आई थी। बाद में युवक बिल्सी क्षेत्र में मिला। वह खुद ही निकल गया था। रामपुर पुलिस व परिवार के लोग उसे ले गए हैं।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
-
हमें भट्ठे पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि रात के समय युवक कार खड़ी करके चला गया था। उस वक्त वह नशे में था। सुबह पुलिस आई और कार ले गई। हमें भी थाने बुलाया था। जो जानकारी थी, वह बता दी। हमें नहीं पता युवक कौन था, उसकी कार का किस वाहन से एक्सीडेंट हुआ था।
विज्ञापन

- दिग्विजय सिंह, पूर्व चेयरमैन एवं भट्ठा मालिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें