फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट फीस बढ़ोतरी के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे अधिवक्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जजी में नकल प्राप्त करने के लिए अब अधिवक्ताओं को दस गुनी फीस अदा करना पड़ेगी। साथ ही वादकारियों को भी अब किसी प्रपत्र की नकल लेनी महंगी हो जाएगी। इसके विरोध में जिला सिविल बार और जिला बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता सोमवार को हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

ऐसे में देहात से मुख्यालय आए वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वकीलों ने जिला जज को ज्ञापन दिया। साथ ही डीएम के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर सिविल बार के सचिव अरविंद पाराशरी, मधुकर शर्मा, सुभाष गुप्ता, सोना गुप्ता, रामेंद्र रेंडर, संदीप कुमार, राघव पाठक, हसीब हसन आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें