फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक रस्म के दौरान बवाल मामले में सात लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अल्लापुर भोगी गांव में धार्मिक रस्म के बाद बच्चों को बग्घी पर घुमाने को लेकर विवाद के मामले में गिरफ्तार दोनों समुदाय के सात लोगों का पुलिस ने शुक्रवार सुबह चालान कर दिया। उन्हें मुचलके पर भी पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी में बृहस्पतिवार को धार्मिक रस्म के बाद बग्घी पर बच्चों को बैठाकर घुमाने को लेकर दो समुदाय के लोगों में मारपीट हो गई थी। मारपीट में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एनसीआर दर्ज करने के बाद गिरफ्तार बदन सिंह, भूकनपाल, रवेंद्र, इंतिजार, नबी अहमद, असलम और मुमताज से पूछताछ की। बाद में मेडिकल कराने के बाद सभी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। इधर, शुक्रवार को अल्लापुर भोगी में स्थिति सामान्य रही।
आंगनबाडी कार्यकर्ता से छेड़छाड़ में समाजसेवा समिति के अध्यक्ष को भेजा जेल
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सरेराह छेड़छाड़ और जातिसूचक गालियां देने में नामजद आजाद समाजसेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सिपट्टर सिंह सोलंकी को पुलिस ने सुबह गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराने के बाद सिपट्टर को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आजाद समाजसेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सिपट्टर सिंह सोलंकी अहीरटोला मोहल्ले का निवासी हैं। करीब डेढ़ महीना पहले आंगनबाड़ी की एक कार्यकर्ता ने सोलंकी के खिलाफ सरेराह छेड़छाड़ करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा बृहस्पतिवार शाम छह बजे उधार की राशि को लेकर कछला के वार्ड नंबर-तीन निवासी छोटू पंडित और वीरेश में मारपीट हो गई। मारपीट में घायल दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें