फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चुनाव में जुटी, तस्करों ने घर में बना लिया स्लाटर हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पुलिस प्रशासन चुनावी गतिविधियों में जुटा है तो तस्करों ने पशु कटान तेज कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगर के अयोध्यागंज मोहल्ले में एक घर में पशु काटते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पशु के अवशेष और उसका मांस बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसआई अनूप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ विधानसभा चुुनाव के चलते चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि नगर के अयोध्यागंज मोहल्ले में एक घर के अंदर अवैध रूप से पशु काटा जा रहा है। इस पर एसआई ने पुलिस के साथ उस घर को घेर लिया। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पकड़कर कोतवाली लाया गया। पुलिस ने उस घर से महिषवंशीय पशु की खाल, पैर, एक क्विंटल मांस, हड्डियां, चाकू, कुल्हाड़ी और लकड़ी का गट्टा बरामद किया। पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम अयोध्यागंज कसाई वाली पुलिया निवासी जाविद पुत्र मुन्ने, नासिर पुत्र गनी और पठानटोला निवासी कल्लू पुत्र रहीस बताए। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें