फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामनगर के पूर्व चेयरमैन की पत्नी समेत चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। इस्लामनगर पुलिस ने नगर के पूर्व चेयरमैन वाहिद खां की पत्नी बुशरा खान और उनके तीन करीबियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि वह मुकीम के परिवारवालों को रुपये देकर सहसवान से सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला लालबाग निवासी मुकीम के मुताबिक नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन मरहूम वाहिद खां की पत्नी बुशरा खान सरकारी अध्यापक हैं। वह पांच फरवरी को खालिद, आकिल और आतिर के साथ उनके घर आईं। आरोप है कि उन्होंने मुकीम और उनके परिवारवालों को रुपये देने की कोशिश की। उन पर दबाव बनाया कि वह समाजवादी पार्टी को वोट दें। जब उन्होंने रुपये लेने से इनकार किया और कहा कि वह अपनी स्वेच्छा से वोट देंगे। तो उन्हें धमकाया गया। उन्हें धमकी दी गई कि अगर सपा प्रत्याशी को वोट नहीं दिया तो उसका अंजाम बुरा होगा। उन्हें झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया जाएगा। जब उनके बेटे ने इस हरकत की वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनके साथ गालीगलौज की गई। खालिद, आकिल और आतिर ने उनके साथ मारपीट की। जिसमें उनके सिर और कान में चोट आई। उनके भाई भी घायल हो गए। पुलिस ने मुकीम की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। बताते हैं कि बुशरा शिक्षिका और एक आरोपी सहकारी बैंक में कर्मचारी है। इधर, बुशरा की ओर से इन लोगों के खिलाफ पहले रिपोर्ट कराई जा चुकी है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें