ककराला। वार्ड नंबर सात में युवक का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। परिवारवालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराया और फिर परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया। परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया।
ककराला कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी धर्मपाल कश्यप का 23 वर्षीय बेटा चमन मानसिक मंदित था। चमन का बरेली के मानसिक चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से चमन अवसाद में था। शुक्रवार को चमन घर से निकला। परिवार वालों ने उसे तलाश भी किया, लेकिन पता नहीं लगा। शनिवार को घर से कछ दूरी पर चमन का शव बेर के पेड़ से लटका मिला। परिवार वालों का कहना है कि रात में किसी समय उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। धर्मपाल कश्यप ने ही बताया कि उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक वह कहां चला गया मालूम नहीं पड़ा। शनिवार सुबह शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग आई है। संवाद