उझानी। बहादुरगंज मोहल्ले में जुए को लेकर मारपीट और फायरिंग करने में नामजद किए गए आरोपियों में अर्जुन पंडित को पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
आरोप है कि अर्जुन पंडित ने जुए खेलने का विरोध करने पर मोहल्ले के ही टिंकू राठौर की पिटाई कर दी थी। पिटाई के बाद खुद को घिरा देख अर्जुन ने छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग भी की। टिंकू की मां ने अगले दिन ही कोतवाली में अर्जुन समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और फायरिंग करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि अर्जुन को गिरफ्तार करने के बाद तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल भी कराया। संवाद