फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
बिल्सी के गांव कटिन्ना में विवाहिता की मौत के बाद जांच करते सीओ बलदेव सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कटिन्ना में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर मृतका के मायके वाले भी पंहुच गए। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव नागरपुखरा निवासी अमरीश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बहन नीतू की शादी दो जून 2020 को बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव कटिन्ना निवासी शिव सिंह के साथ हिंदू रीतिरिवाज से की थी। अपनी हैसियत के हिसाब से बाइक, सोने की चेन एवं 50 हजार नकद दिया। इससे शिव सिंह और उनके परिवार के लोग खुश नहीं थे। वह बहन नीतू से आए दिन दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करते थे। यह बात नीतू ने उन्हें, मां व ताऊ परमेश्वरी को बतायी थी। हम लोग शिवसिंह और उनके परिवार के लोगों की मांग पूरी नहीं कर पाए। अमरीश ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग न करने पर बहन नीतू की सोमवार को शिव सिंह (पति), अमरसिंह (ससुर) अजय (जेठ), लक्ष्मी (जेठानी) कल्लो (सास) ने हत्या कर दी और शव फंदे से लटका दिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि मृतका के भाई की ओर से पति शिव सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें