फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन में प्रधान समेत कई पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में रविवार को कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव सत्यपुर भिलौलिया के प्रधान समेत पांच को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हेड कांस्टेबल क्षेत्र के भ्रमण पर थे। तभी क्षेत्र के गांव सत्यपुर भिलौलिया से सूचना मिली कि गांव के प्रधान धर्मवीर सिंह बिना अनुमति के बिसौली विधानसभा क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी आशुतोष मौर्य की उपस्थिति में एक सभा कर रहे है। यह चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई आचार संहिता का उल्लंघन है। इसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान धर्मवीर, नत्थूलाल, पोतीराम, सियाराम, संजय जाटव के अलावा 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें