फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
बिल्सी पुलिस द्वारा अफीम के डोडा के साथ दबोचे गए तस्कर - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। जिले में अफीम के काश्तकारों से चोरी छिपे अफीम खरीदकर महंगे दामों पर बरेली में खपाने का खेल चल रहा है। बिल्सी पुलिस ने बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे अफीम का डोडा बरामद किया है। देसी रिवाल्वर भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा ने बताया कि बिल्सी इंस्पेक्टर को सूचना मिली कि क्षेत्र में अफीम की खेती होने के कारण बरेली क्षेत्र के कुछ डोडा तस्कर यहां तस्करी का धंधा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव गिरधरपुर तिराहे के पास वाहन चेकिंग करने के लिए टीम लगा दी। एक कार गांव की ओर मुड़ी तो पुलिस ने उसे रोककर उसमें सवार दो लोगों से पूछताछ की। इनमें से एक ने अपना नाम सूरज निवासी ग्राम हररामपुर थाना भमोरा तो दूसरे ने अपना नाम अजय निवासी ग्राम जमालपुर थाना भमोरा, बरेली बताया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें एक कट्टे में करीब छह किलो अफीम का डोडा, एक रिवाल्वर, कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बदायूं जिले में कई जगह अफीम की खेती होती है। इसका डोडा चूरा हम लोग सस्ते दामों पर खरीद लेते हैं और अच्छे दामों में बरेली में बेच देते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें