फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर टहल रहे बुजुर्ग को बंदरों ने दौड़ाया, नीचे गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाने के गांव बगरैन में बुधवार दोपहर छत पर धूप सेंकने गए वृद्ध को बंदरों ने दौड़ा दिया। भागते समय वृद्ध केदार छत से नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी बृहस्पतिवार को बरेली के आंवला के एक अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के 64 वर्षीय केदार बुधवार दोपहर के वक्त छत पर धूप सेंक रहे थे। इसी दौरान उन पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए वह नीचे भागे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। इससे वह छत से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए। परिवारवालों ने इलाज के लिए आंवला के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें