फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ई रिक्शा में भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र में बैठे मृतक के परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। रविवार शाम फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर-बिलारी रोड पर एक ई-रिक्शा और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें ई-रिक्शा के परखचे उड़ गए और 45 वर्षीय जफरुद्दीन की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी जफरुद्दीन और उनके फुफेरे भाई खैराती निवासी गांव राजटिकौली रविवार सुबह एक रिश्तेदार की मौत पर मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव बिचौला गए थे। परिवार वालों के मुताबिक दोनों शाम के समय एक ई-रिक्शा से राजटिकौली गांव आ रहे थे। ई-रिक्शा राजटिकौली गांव के नजदीक पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह से टूट गया। उसका ड्राइवर अल्लैहपुर खुर्द निवासी वीरपाल उछलकर दूर जा गिरा। इसमें जफरुद्दीन की मौत पर ही मौत हो गई। जबकि उनके फुफेरे भाई खैराती और ई-रिक्शा ड्राइवर वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना आसफपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों और मृतक के शव को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। परिवार वाले भी वहीं पहुंच गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जफरुद्दीन के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जफरुद्दीन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे-छोटे पांच बच्चे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें