बदायूं। शुक्रवार को उझानी कस्बे से एक कपड़ा व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवारवालों के मुताबिक मोहल्ला नझियाई निवासी 22 वर्षीय सुमित गोस्वामी की कछला रोड पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान है।
सुमित सुबह छह बजे कपड़े पहनकर घर से निकले थे। परिवारवाले समझे कि वह किसी काम से जा रहे हैं। सुबह साढ़े नौ बजे दुकान के नौकर ने कॉल करके आने के बारे में पूछा, तब सुमित ने कुछ मिनट में आने को कहा लेकिन उसके बाद सुमित का मोबाइल नंबर बंद हो गया। दोपहर तक परिवारवाले उन्हें तलाश करते रहे लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इस पर परिवार वाले कोतवाली भी गए लेकिन पुलिस ने 24 घंटे बाद गुमशुदगी दर्ज करने का आश्वासन देकर उन्हें लौटा दिया। व्यापारी के लापता होने से परिवारवाले बेहद परेशान हैं। संवाद