फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र में हर वर्ग को उसका हक दिलाने का संकल्प

विज्ञापन
बिल्सी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। बृहस्पतिवार शाम नगर के बदायूं रोड स्थित एक बरातघर में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने कहा कि पार्टी की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा पत्र में हर क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी को दर्शाते हुए यह संदेश दिया है कि आज प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं, किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। युवा बेरोजगारी के कगार पर है। ऐसे में हर वर्ग और समाज की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें उचित हक दिलाने का संकल्प लिया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता वोट की चोट से भाजपा सरकार को जवाब देगी। जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह, अरबाज रजी, यशपाल सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर अनुग्रह सिंह, रजनी सिंह, नीलम तोमर, राजवीर यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें