फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर लौटा, बोला- कुछ लोगों ने किया था अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार रात कादरचौक इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता हो गया। परिवार वाले देर रात तक उसे तलाश करते रहे लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिली। इस पर पुलिस ने अपहरण के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। बाद में किशोर रात में ही घर लौट आया। उसने बताया कि कुछ लोग उसका अपहरण करके ले गए थे। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव प्रेमीनगला निवासी पंद्रह वर्षीय विकास बुधवार शाम घर से बाहर निकला था। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिवारवालों को इसकी जानकारी तब हुई जब किशोर देर रात तक घर नहीं लौटा। उसके बाद परिवार वालों ने किशोर की तलाश शुरू कर दी। जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार वाले कादरचौक थाने पहुंचे। उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी। परिवारवाले भी देर रात तक उसकी खोजबीन करते रहे। बृहस्पतिवार तड़के तीन-चार बजे विकास खुद ही लौट आया। उसने परिवारवालों को बताया कि कुछ लोग उसे नशा सुंघाकर ले गए थे। फिर उसे जंगल ले जाकर छोड़ दिया। सूचना पर सीओ उझानी गजेंद्र कुमार श्रोत्रिय बृहस्पतिवार सुबह कादरचौक थाने पहुंचे। उन्होंने किशोर से बात की। उन्होंने पुलिस को जांच के बाद के अनुसार कार्रवाई का आदेश दिया है।
-
बुधवार शाम कादरचौक के प्रेमी नगला का किशोर लापता हो गया था। वह रात में ही लौट आया है। आरोप की जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गजेंद्र कुमार श्रोत्रिय, सीओ उझानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें