फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावे कोई करे, पीएम मोदी किसानों के असली हितैषी

विज्ञापन
भाजपा के किसान सम्मेलन में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता व अन्य। स - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि दावे कोई करे पर पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के पहले दिन से किसानों की दशा सुधारने के लिए काम शुरू कर दिया। अब पहले के मुकाबले किसान काफी सुदृढ़ हुए हैं। भाजपा सरकार में किसानों की आर्थिक, सामाजिक स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में गुंडों माफिया की जगह जेल या फिर परलोक है।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री बृहस्पतिवार को दातागंज में भाजपा किसान मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पहले 25 सालों में साढ़े चार लाख किसानों ने आत्महत्या की थी। एक करोड़ से ज्यादा किसानों ने किसानी छोड़कर अन्य काम शुरू कर दिए। भाजपा सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि देने का काम किया। भाजपा शासन में ही किसानों की आय दो गुनी हुई। प्रदेश में गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीद की गई। केंद्र और प्रदेश सरकार किसान हित में तमाम योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा योगी सरकार में व्यापारी अपना कारोबार निडर होकर करते हैं। किसान बेखौफ होकर खेतों में रात के समय भी आ जा सकते है।
सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के हित कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। किसानों के ही बल पर 2022 में फिर भाजपा सरकार बनेगी।
जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि सपा सरकार के दौरान माफिया और गुंडाराज चलता था। पूर्व की सरकारों ने सिर्फ किसानों के शोषण का काम किया। अब किसानों को सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में धन पहुंच रहा है।
विज्ञापन

विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा भाजपा सरकार में सिंचाई की समस्या खत्म हो चुकी है। अब पहले से ज्यादा उत्पादन हो रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति तेजी से सुधर रही है।
सम्मेलन को क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा पूर्णेष मिश्रा, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा केशव चौहान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विनोद शर्मा, हरिओम पाराशरी, शारदाकांत शर्मा, सीमा राठौर, ओमेंद्र प्रताप सिंह, राजीव सिंह राजू, मुकेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी योगेश शर्मा, ग्रीश पाल सिंह, शिवम शंखधार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें