फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी ने ही की थी हजारों की चोरी, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
गिरफ्तार सलमान उर्फ रजनी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। दो दिन पहले कुंवरगांव कस्बे में हिजड़े के घर से लाखों का सामान चोरी करने वाला कोई और नहीं, उसका साथी ही था। सोमवार को वह पकड़ा गया। उसके पास से पंद्रह हजार रुपये और करीब सवा लाख के जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

18 दिसंबर को कुंवरगांव कस्बा निवासी हिजड़ा रज्जो अपने काम से शहर गई थी। इसी दौरान उसके घर से 19 हजार रुपये और करीब सवा लाख के जेवर चोरी हो गए। रज्जो दोपहर के बाद घर लौटी। तब उसने घर में रखी अलमारी खुली पड़ी देखी। उसने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। रज्जो ने बताया कि उसके साथ ककराला निवासी हिजड़ा सलमान उर्फ रजनी रह रही थी। उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। शक था कि उसने ही चोरी की है। उसके शक जताने पर थाना पुलिस रजनी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने सोमवार सुबह रजनी को कस्बे के हनुमान मंदिर के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर 15 हजार रुपये और चोरी हुए सारे जेवर बरामद कर लिए। दोपहर के बाद उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें