फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर रविवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि वह शनिवार रात अपने घर में अकेली सो रही थी। उसका पति बाहर गया हुआ था। इसका फायदा उठाकर गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुस आया। उसने तमंचा दिखाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। पीड़िता आरोपी के पास तमंचा देखकर डर गई थी। इससे वह आरोपी का कुछ नहीं कर सकी। जब उसका पति लौटा तब उसने आपबीती बताई। इससे उसने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें