फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा क्राइम ब्रांच की टीम का छापा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली इलाके के गांव दबतोरा में शुक्रवार को आगरा क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा। यहां से दो लोगों को पकड़ा गया है। आगरा पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि दोनों साइबर ठगी के मामले में नामजद थे। पुलिस को उनकी लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर और संग्रामपुर हवाला धंधे के लिए पहले से बदनाम हैं। यहां के तमाम लोग हवाला के धंधे से जुड़े हैं। इनके अलावा बिसौली इलाके के कई और गांव भी हवाला धंधे के लिए बदनाम होते जा रहे हैं। अब इनमें दबतोरा का नाम भी जुड़ गया है। शुक्रवार को आगरा क्राइम ब्रांच की टीम दबतोरा गांव पहुंची। आगरा पुलिस सादा कपड़ों में थी। पुलिस ने गांव के दो लोगों को पकड़ लिया और उन्हें तुरंत गाड़ी में बैठाकर ले गई। काफी समय तक लोग यही नहीं समझ पाए कि दोनों युवकों को ले जाने वाले कौन थे। जब कुछ लोगों ने दबतोरी चौकी पुलिस से संपर्क किया। तब पता चला कि दबतोरा गांव में आगरा क्राइम ब्रांच की टीम आई थी और दो लोगों को पकड़कर अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी साइबर ठगी के मामले में नामजद हैं। पुलिस काफी समय से उन्हें तलाश कर रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें