फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेई गांव में तनाव, पुलिस-पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव बनेई में एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद की स्थिति बनी तो सीओ सिटी पुलिस के साथ पहुंच गए। फिलहाल शांति है पर एहतियातन पुलिस फोर्स और पीएसी को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

बनेई में एक स्थान पर वर्षों से उर्स का आयोजन होता रहा है। पिछले वर्ष कोरोना की वजह से उर्स नहीं हो सका। नियमानुसार किसी भी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी होता है। इस बार सामान्य स्थिति होने की वजह से गांव में फिर उर्स की तैयारियां चल रहीं थीं। इसकी भनक पुलिस तक पहुंची कि रात में उर्स के मौके पर गांव में एक स्थान पर बिना अनुमति कव्वाली का आयोजन होने जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की आशंका है। यह बात भी सामने आई कि एक ही समुदाय के दो पक्ष अलग-अलग आयोजन कराने पर अड़े हैं।
प्रभारी एसएसपी ने झगड़ा होने की आशंका को देखते हुए कुंवरगांव थाने के अलावा पड़ोसी थानों बिनावर, सिविल लाइंस, कोतवाली की पुलिस के अलावा एक प्लाटून पीएसी को भी मौके पर भेज दिया। पूरी स्थिति पर नजर रखने के लिए सीओ सिटी आलोक मिश्र को भी मौके पर जाने के निर्देश दिए। रात आठ बजे सीओ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आयोजन कमेटी से बात की। इस बात की हिदायत दी कि बिना अनुमति कोई कार्यक्रम नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें