फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सक ने ग्रामीण से रिश्वत मांगी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक स्थित राजकीय पशु अस्पताल पर तैनात पशु चिकित्सक का ग्रामीण से भैंस का इलाज करने के नाम पर दो सौ रुपये रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके जादौन का कहना है कि वीडियो उन्होंने देखी है। इसमें सुविधा शुल्क की बात स्पष्ट नहीं हो रही है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

राजकीय पशु अस्पताल कादरचौक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक ग्रामीण अपनी बीमार भैंस को लेकर पशु अस्पताल पहुंचता है। इस वीडियो में किसान उनसे कह रहा है कि भैंस कई दिन से खा नहीं रही कोई अच्छी दवा दे दें। सरकारी अस्पताल में पशुओं के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा है। डॉक्टर ने ग्रामीण से दस रुपये पर्चे और दो सौ रुपये अतिरिक्त मांग की। यह रुपये स्टाफ के ही कर्मचारियों को देकर दवाएं लेने के लिए कहा। वीडियो में आरोप साबित होने के बाद भी बातचीत में डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने रुपयों की कोई मांग नहीं की, आरोप गलत हैं। इधर, सीवीओ भी डॉक्टर का ही पक्ष लेते दिख रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें