बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ौली में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। उस कलाई पर ब्लेड से कटे के निशान थे। थाना पुलिस ने मायका पक्ष की ओर से पति के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर, पोस्टमार्टम में फंदे से लटकने के कारण मौत होना बताया गया है।
बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के गढ़ौली गांव निवासी शनि पुत्र राजवीर ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन प्रीति (23) की बहनोई रविंद्र ने उसके ही घर में कलाई की नस काटकर हत्या कर दी है। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। उस दौरान प्रीति का शव जमीन पर रखा हुआ था। उसके दोनों कलाई पर ब्लेड से काटने जैसे निशान थे। हालांकि निशान खास गहरे नहीं थे और केवल खाल कटी थी।
शनि ने बताया कि करीब दो साल पहले उन्होंने बहन प्रीति की शादी बिसौली के नवादा गांव निवासी रविंद्र सिंह के साथ की थी। प्रीति करवाचौथ को मायके गढ़ौली आई थी। तब से यहीं थीं। बहनोई रविंद्र भी यहीं था। बुधवार सुबह दोनों का विवाद हुआ। आरोप है कि तभी रविंद्र ने प्रीति के दोनों कलाई की नसों को काट किया, फिर ज्यादा खून बहने से प्रीति की मौत हो गई। आरोप लगाया कि रविंद्र आए दिन दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करता था। सूचना पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी पति रविंद्र को हिरासत में ले लिया। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फंदे से लटकने के कारण बताई गई, नसें कटने की पुष्टि नहीं हुई।
-
...तो आत्महत्या से पहले की थी नसें काटने की कोशिश
इस मामले में परिवार वालों ने जिस तरह आरोप लगाएं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से घटनाक्रम ही बदल गया है। वहीं परिवारवालों का दावा फीका पड़ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पुलिस अनुमान लगा रही है कि शायद विवाहिता ने पहले नसें काटने की कोशिश की। बाद में उसने फंदे से लटककर जान दे दी। इसमें विवाहिता को कहीं भर्ती कराने की बात सामने नहीं आई है।
-
जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब विवाहिता का शव जमीन पर रखा मिला था। उसके गले पर निशान था और कलाई पर ब्लेड जैसा कुछ लगा था। इसमें तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। उसी आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी