फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
शेखूपुर में आग लगने के बाद जला पड़ा सामान। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर के नजदीक कस्बा शेखूपुर में शुक्रवार सुबह अचानक चाय बनाते समय आग लग गई, जिससे घर में रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जबकि घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। पड़ोसियों ने उन्हें बमुश्किल घर से निकाला और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कस्बा शेखूपुर निवासी मुकीम शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे पड़ोस में दूध लेने गए थे। उनकी दिव्यांग पत्नी घर में चूल्हे पर चाय बना रहीं थीं। उनके छह बच्चे चारपाई पर सो रहे थे। तभी अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से उनके घर में पड़े छप्पर में आग लग गई। यह देखकर उनकी पत्नी ने शोर मचाया। इससे मोहल्ले के काफी संख्या में लोग आ गए। उन्होंने तुरंत मुकीम को सूचना दी। इससे वह भी घर लौट आए। तब तक लोगों ने उनके बच्चों और पत्नी को घर से बाहर निकाल लिया। आग बुझाना शुरू कर दी। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में उनके घर में रखे कपड़े, चारपाई, बेड और 17 सौ रुपये जलकर राख हो गए। सूचना पर लेखपाल और शेर सिंह, सगीर खान, गुड्डू सिंह, विजय सिंह, सरिता राणा, इंसार खान आदि पहुंच गए। उन्होंने परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें