फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी क्लीनिक में किशोर की मौत के बाद तोड़फोड़

विज्ञापन
निजी क्लीनिक में किशोर की मौत के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। बृहस्पतिवार दोपहर दातागंज के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी। डर से सारा स्टाफ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारवालों को समझाबुझाकर शांत किया और किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गनगोला निवासी आजाद खां के 14 वर्षीय बेटे आसिफ को बुखार आ रहा था। उन्होंने आसिफ को बुधवार को दवा दिलाई लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर आजाद खां बृहस्पतिवार दोपहर बेटे को लेकर गांव के एक निजी क्लीनिक पर पहुंचे। उस दौरान क्लीनिक में डॉक्टर मौजूद नहीं थे उनका बेटा बैठा था। उसने ही किशोर को देखकर दवा दी और इंजेक्शन लगाए। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद आसिफ की हालत बिगड़ गई। परिवारवाले उसे कहीं और ले जाते, इससे पहले उसकी मौत हो गई। सूचना पर गांव के काफी संख्या में लोग क्लीनिक पहुंच गए। उन्होंने क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी। लोगों का गुस्सा देखकर डॉक्टर का बेटा और स्टाफ मौके से भाग गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को बमुश्किल समझाया और किशोर के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। बाद में किशोर के परिवार वाले और अन्य लोग भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में परिवारवालों ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है।
-
गनगोला के एक निजी क्लीनिक में किशोर की मौत हुई है। परिवारवालों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रेम कुमार थापा, सीओ दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें