फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालवालों को फंसाने के लिए युवक ने मचाया अपहरण का शोर

विज्ञापन
गौरव उर्फ गब्बू। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बृहस्पतिवार को जिस युवक ने खुद के अपहरण का शोर मचाकर घरवालों समेत पुलिस को पूरी रात परेशानी में डाले रखा, उसके नाटक की शुक्रवार सुबह घर पहुंचते ही पोल खुल गई। खुलासा हुआ कि उसका पत्नी से विवाद था, इसी के चलते उसने ससुरालियों को फंसाने के लिए अपहरण का नाटक रचा। पुलिस ने झूठी सूचना देने के आरोप में उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

खुद के अपहरण का शोर मचाने वाला गौरव उर्फ गब्बू बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी का निवासी है। बृहस्पतिवार को वह घर से यह कहकर निकला कि घरेलू सामान खरीदकर शाम तक लौट आएगा। शाम सात बजे उसने अपने चचेरे भाई को फोन करके बताया कि उझानी कोतवाली क्षेत्र में बिहार हरचंद रोड पर चार-पांच बदमाश उसका पीछा कर रहे हैं। इसके बाद गब्बू का मोबाइल स्विच ऑफ बोलने लगा। घरवालों ने पहले तो मौके पर पहुंचकर खोजबीन की फिर कोतवाली पुलिस को उसका अपहरण हो जाने के बारे में अवगत कराया। पुलिस ने उसके परिवार के साथ आसपास इलाके में काफी खोजबीन की लेकिन रात में उसका सुराग नहीं लग पाया।
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह खुद ही घर पहुंचा तो ग्रामीणों को शक हुआ। गब्बू के घर लौटने की भनक लगते ही पुलिस भी उसके घर पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली लाकर गब्बू से पूछताछ की गई तो उसने हकीकत बयां कर दी। गब्बू ने दिल्ली रोड पर गांव हजरतगंज के पास से फोन किया। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर पर्स के साथ ही सड़क किनारे खेत में छिपा दिया। पुलिस को उसका मोबाइल बरामद कर लिया। बाद में पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। विवाद के चलते पत्नी मायके में थी। ससुरालियों को फंसाने के लिए उसने खुद के अपहरण का नाटक रचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने झूठी सूचना देने के कारण गब्बू को जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें