फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सरसों का बीज बेच रहा था दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रतिष्ठित बीज कंपनी पायोनियर सीड्स का नकली सरसों का बीज बेचने के मामले में कार्रवाई हुई है। सूचना के आधार पर कंपनी की महिला अधिकारी ने उसहैत क्षेत्र में कृषि विभाग की टीम के साथ चेकिंग की तो एक दुकान में नकली सरसों का बीज पकड़ गया। संबंधित दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

नकली बीज को लेकर कृषि विभाग एवं उत्पाद बनाने वाली पायोनियर कंपनी की टीम ने मंगलवार को बदायूं में तीन दुकानों पर चेकिंग की। यहां से इनपुट लेकर पायोनियर बीज कंपनी के अधिकारी अमर सिंह, भारती शर्मा एवं कृषि विभाग के डीके सिंह के साथ टीम ने उसहैत कस्बे के वार्ड नंबर दस स्थित भोला बीज भंडार पर छापा मारा। टीम को आता देखकर दुकानदार दुकान पर नौकर को छोड़कर भाग गया।
जांच में टीम ने उसकी दुकान से पायोनयिर कंपनी का लेबल लगे सरसों के बीज की 4546 प्रजाति के एक-एक किलो के आधा दर्जन नकली पैकेट बरामद किए। इसका नमूना लेकर प्रयोगशाला को भेजा गया है। शेष पांच किलो वजन के सभी पैकेट सील कर उसहैत थाना पुलिस के सुपुर्द किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर सिंह की ओर से दुकान के मालिक शकील अहमद उर्फ भोले निवासी उसहैत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। धोखाधड़ी व कॉपीराइट एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें