फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी ने हाथ पकड़कर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को घेर कर फिर धमकी दी है। इससे वह दहशत में है। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को पीड़ित ने बताया कि 29 अप्रैल को उसने कामेश सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने दो साल पहले उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो ले लिए थे। इससे वह ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप लगाया कि उसने दुष्कर्म भी किया। तब उसने परिवारवालों को जानकारी दी और उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना पुलिस कामेश सैनी और उसके कुछ साथियों के खिलाफ चार्जशीट लगा चुकी है। कुछ दिन पहले आरोपी हाईकोर्ट से जमानत करवाकर आया है। अब उसने एक बार फिर उसको धमकी दी है। सरेराह हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती ने बताया कि आरोपी का एक मंत्री सहयोग कर रहे हैं। जब वह जमानत पर छूटकर आया तब एक पार्टी दी गई। उसमें मंत्री शामिल हुए थे। इसके फेसबुक पर फोटो डाले गए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये मामला मेरे संज्ञान में है लेकिन पीड़िता ने जो आरोप लगाए हैं अभी उस संबंध में हमारे पास शिकायत नहीं आई है। अगर तहरीर आती है तो इसमें कार्रवाई जरूर कराई जाएगी।
- गजेंद्र कुमार श्रोत्रिय, सीओ उझानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें