फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवरों ने कोतवाली के बाहर खड़े किए टेंपो

विज्ञापन
उझानी में कोतवाली के बाहर वाहन खड़े करके वसूली की जानकारी देते टैंपो ड्राइवर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बदायूं और संजरपुर रोड पर संचालित टेंपो ड्राइवरों ने एक दबंग पर अनधिकृत रूप से टैक्स वसूली का आरोप लगाते हुए कोतवाली के बाहर अपने वाहन खड़े कर दिए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर भी सौंप दी।
विज्ञापन

करीब एक दर्जन टेंपो के साथ ड्राइवर और हेल्पर बुधवार दोपहर कोतवाली पहुंचे। ड्राइवरों में नरायन सिंह, अजयपाल, मंजूर अहमद, जयवीर और शकील ने पुलिस को बताया कि बरी वाले बाईपास पर रोज एक दबंग ड्राइवरों से प्रति वाहन 50 रुपये की वसूली करता है। कोई ड्राइवर अपने टेंपो को भले ही किसी दिन रोड पर नहीं लाए लेकिन अगले दिन पहुंचने पर वह व्यक्ति दोनों दिन के रुपयों की वसूली को दबाव डालता है।
मंगलवार रात आरोपी ने गद्दीटोला निवासी ड्राइवर नरायन सिंह से मारपीट की। ड्राइवरों ने इसकी शिकायत बाईपास पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी की लेकिन गौर नहीं किया गया। ड्राइवरों ने तहरीर भी सौंप दी है। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने टेंपो का संचालन बंद करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

--------
नगर पालिका से नहीं है पार्किंग शुल्क वसूली का ठेका
नगर पालिका परिषद ने शासन के आदेश के बाद से तीन महीने पहले ही पार्किंग शुल्क वसूली बंद करा दी थी। हालांकि इससे पहले पालिका कर्मियों के जरिए पार्किंग शुल्क वसूला जाता था। ईओ जेपी यादव ने बताया कि पार्किंग शुल्क का ठेका भी नहीं है। ऐसे में अगर कोई वसूली करता है तो उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की जानी चाहिए। वैसे, वसूली का कोई मामला पालिका के संज्ञान में नहीं आया है।
------
टेंपो ड्राइवरों ने कोतवाली में किससे शिकायत की है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। फिर भी हकीकत का पता करके कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से वसूली नहीं कर सकता।
विज्ञापन

- अजय सिंह चाहर, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें