फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान और मुजरिया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर घनसुईया निवासी शांति देवी मंगलवार रात अपने घर के बाहर सो रहीं थीं। बुधवार सुबह वह अपनी चारपाई पर बेहोश पड़ी मिली। इस पर बेटा किशनलाल उन्हें अस्पताल ले जा रहा था। जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। किशनलाल ने अपने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शांतिदेवी के शरीर पर कोई चोटों के निशान नहीं मिले। उनकी मौत बीमारी से हुई है। इधर, सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी राममूर्ति (85) की मंगलवार रात मौत हो गई। इस पर उनकी बेटियों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने महिला की मौत बीमारी से बताते हुए उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। अभी इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें