फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर कब्जाकर बनवाया मकान, दो भाइयों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर गौंटिया में सरकारी जमीन कब्जाना दो भाइयों को मंहगा पड़ गया। लेखपाल की शिकायत के बाद ग्राम प्रधान ने दोनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम दौलतपुर गौटिया निवासी प्रधान कृष्ण पाल ने उसी गांव के राजबहादुर और उसके भाई सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रधान का आरोप है कि सरकारी अभिलेखों में गाटा संख्या 837 खाद के गड्ढों के रूप में दर्ज हैं। इस जमीन पर राजबहादुर व सुरेंद्र का कब्जा है। सरकारी जमीन खाली करने के लिए कई बार कहने के बावजूद दोनों भाइयों ने सरकारी जमीन पर मकान बना लिया। इस संबंध में दोनों भाइयों को 24 जुलाई को नोटिस दिया गया था। फिर भी उन्होंने जगह खाली नहीं की। अधिकारियों के निर्देश देने पर लेखपाल ने मौके पर जाकर कर मामले की जांच की। जांच में लेखपाल में आरोप सही पाया गया। इस पर ग्राम प्रधान कृष्णपाल ने दोनों भाइयों के खिलाफ धारा 447 के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी। हालांकि अभी भी दोनों भाइयों ने जगह से कब्जा नहीं छोड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें