फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन पड़ोसी ने की फायरिंग, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के खासपुर गौंटिया में सोमवार शाम एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जबरदस्त फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से एक बुजुर्ग घायल हो गए। एक युवक को भी छर्रे लगे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो हमलावरों को दबोच लिया है। उनके पास एक नाजायज राइफल और बंदूक बरामद हुई है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

ग्राम खासपुर गौटिया निवासी अब्दुल रहमान (60) कबूतर पालते हैं। उन्होंने कबूतरों को बैठने के लिए छत पर डंडे बांध रखे हैं। आरोप है कि अब्दुल रहमान के परिवार वाले अक्सर कबूतरों को उड़ाने के लिए पत्थर फेंक देते थे। इससे कई बार पत्थर के टुकड़े उनके पड़ोसी असलम के घर में जा गिरे। इसी को लेकर शनिवार शाम दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज हुई गई। उस समय मामला खुद ही ठंडा पड़ गया था। आरोप है कि रविवार सुबह असलम और उसके परिवार वालों ने घर में घुसकर अब्दुल रहमान के छोटे भाई गुलशन की पत्नी सायरा के साथ मारपीट की। घर में मौजूद अन्य लोगों को भी पीटा था। सायरा के गंभीर चोटें आईं। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी।
सोमवार शाम सायरा की अस्पताल से छुट्टी हुई। अब्दुल रहमान के मंझले भाई सुलेमान और उनका बेटा सरताज सायरा को लेकर घर पहुंचे तो आरोपी असलम, अकरम, मुजाहिद और मुशाहिद आदि अपने गेट पर खड़े होकर असलहे लहराने लगे। इस पर सुलेमान ने अपने बेटे से उनकी वीडियो बनाने को कहा। तभी आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें अब्दुल रहमान को गोली लग गई। सरताज के पैर में छर्रे लगे हैं। उनके परिवार वालों ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई और तुरंत थाना पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को देखकर हमलावर असलहे लेकर खेतों की ओर भागे। पुलिस ने दौड़ाकर मुजाहिद और असलम को दबोच लिया। उनसे अवैध राइफल और एक बंदूक बरामद हुई है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने घायल अब्दुल रहमान और सरताज को जिला अस्पताल भेज दिया है। इसमें उन्होंने असलम, अकरम, मुजाहिद, मुशाहिद और गप्पू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस गंभीरता से लेती तो नहीं बढ़ती वारदात
खासपुर गौंटिया के मामले में भले पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को दबोच लिया, लेकिन इसकी शुरुआत में कहीं न कहीं पुलिस की घोर लापरवाही रही। अगर पुलिस शुरुआत में ही मामले को गंभीरता से लेती और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो शायद 36 घंटे बाद सोमवार को फिर से बवाल नहीं होता। जबकि दोनों पक्षों के बीच शनिवार से विवाद चल रहा था। रविवार को आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट भी की थी। इसमें थानों के पर्यवेक्षण अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे खासपुर गांव में सोमवार को बड़ी वारदात होने से बच गई।
खासपुर गांव के विवाद में एनसीआर दर्ज कर ली गई थी। सोमवार शाम महिला की अस्पताल से छुट्टी हुई थी। अभी उसकी एक्स-रे रिपोर्ट नहीं आई थी। इसमें एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर और धारा बढ़ेगी। सोमवार शाम आरोपियों ने ये वारदात को अंजाम दिया। इसमें दो लोग पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। - चंद्रपाल सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें