फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोर मिल और किराने की दुकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में सोमवार रात चोरों ने एक फ्लोर मिल और एक किराने की दुकान को निशाना बनाया। चोर दोनों स्थानों पर खिड़की दरवाजे तोड़कर घुस गए और करीब दो लाख रुपये से ज्यादा का सामान चोरी करके ले गए। मंगलवार जानकारी होने पर पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता एवं नगर पंचायत सदस्य जगत मोहन माहेश्वरी का मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे किनारे माहेश्वरी ट्रेडर्स फ्लोर मिल है। सोमवार रात चोर फ्लोर मिल में खिड़की काटकर घुस गए और यहां से इन्वर्टर, बैटरी, एलसीडी, सीसीटीवी कैमरे और उनकी डीवीआर के अलावा करीब 50 हजार रुपये की नकदी ले गए। फ्लोर मिल मालिक के पुत्र प्रशून माहेश्वरी ने बताया उनका चौकीदार रवि एक सप्ताह पहले ही छुट्टी लेकर बनारस गया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
इधर, सैदपुर-करेंगी रोड पर स्थित अतहर अली की किराना दुकान व चक्की से पंद्रह हजार रुपये और करीब 80 हजार रुपये का किराना का सामान चोरी हो गया। चोर दुकान में लोहे का गेट तोड़कर घुसे। दुकान मालिक मंगलवार सुबह पहुंचे, तब उन्होंने गेट टूटा देखा। इस पर उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। उन्होंने भी पुलिस को तहरीर दे दी है लेकिन अब तक एफआईआर नहीं लिखी गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को जिस जगह चोरी हुई थी, वहां पुलिस पिकेट भी मौजूद रहती है। इसके बावजूद चोरी होने पर पुलिस की चौकसी सवालों में है।
विज्ञापन

---
दवा लेने गई महिला का चोरों ने घर खंगाला
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार में रहने वाली एक महिला मंगलवार शाम दवा लेने एक निजी चिकित्सक के यहां गई थी। तभी चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर घर में रखी तीस हजार रुपये की नकदी समेत हजारों रुपये के सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है।
मोहल्ला नंबर चार निवासी नेमवती पत्नी निरंजन मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे दवा लेने के एक निजी चिकित्सक के यहां घर का ताला लगाकर गई थी। जब वह दवा लेकर लौटीं तो अपने घर का ताला टूटा देखा। इसके बाद उसके होश उड़ गए और घर के अंदर सारा सामान इधर-उधर पड़ा था।
घर में रखी तीस हजार रुपये की नकदी, चार जोड़ी पायजेब, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी खंडुआ आदि सामान चोरी हो गया था। नगर में दिनदहाड़े हुई चोरी से लोगों में दहशत का माहौल है।
---
रसूलपुर कला में नकब लगाकर लाखों की चोरी
जरीफनगर (बदायूं)।थाना जरीफनगर क्षेत्र के रसूलपुर कला निवासी भूरे और मटरू के यहां नकब लगाकर चोरों ने दो लाख की नकदी व जेवर सहित करीब चार लाख की दोनों घरों से चोरी कर ली। इसकी तहरीर दोनों भाइयों ने थाना जरीफनगर पुलिस को दी है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें