फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में किसान को गोली मारी तो दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बिरियाडांडी गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो गई। इसमें एक पक्ष के किसान के सिर में गोली लगी है। जबकि दूसरे पक्ष के व्यक्ति को पीटकर अधमरा कर दिया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम बिरियाडांडी निवासी कोटेदार चरन सिंह और गांव के श्रीराम के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। बताते हैं कि कुछ समय पहले दोनों पक्षों में राशन को लेकर विवाद हुआ था। तब से दोनों पक्ष एक दूसरे से रंजिश मान रहे थे। सोमवार दोपहर के समय दोनों पक्षों के लोगों का प्राथमिक स्कूल के सामने आमना-सामना हो गया।
दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कोटेदार पक्ष के व्यक्ति श्रीराम (45) को गोली मार दी, जो उनके सिर में जा लगी। इससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गए। इसकी सूचना पर उनके परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कोटेदार के भाई सत्यपाल (40) को पकड़ लिया। उनकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे सत्यपाल भी बेहोश हो गए। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों घायलों को हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इस पर उन्हें जिला अस्पताल से रैफर करने की तैयारी चल रही है। इस मामले में देर शाम तक किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। इसकी सूचना पर सीओ दातागंज बल्देव सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी ली और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नेता झुकसा के दो पक्षों में फायरिंग
दातागंज (बदायूं)। सोमवार को दातागंज कोतवाली क्षेत्र के नेता झुकसा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हो गई। इसमें सोहनपाल नाम के व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। उसने कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनके परिवार के बुजुर्ग को पुरानी रंजिश के चलते पीट दिया था। फिर उनके घर पर चढ़ आए और फायरिंग कर दी। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि उनके भतीजे के साथ मारपीट की गई है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। संवाद
-बिरियाडांडी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एक को गोली लगने की बात आई है। जबकि दूसरे के साथ मारपीट हुई थी। इसमें तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- बल्देव सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें