फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवरगांव के दुगरैईया गांव में काट दिए प्रतिबंधि पशु, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं को काटने के आरोप में दुगरैईया गांव के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके चार साथी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

कुंवरगांव पुलिस की टीम बुधवार रात इलाके में गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दुगरैईया गांव में प्रतिबंधित पशुओं का कत्ल किया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने दुगरैईया में हसनपुर वाले रोड पर घेराबंदी कर तीन तस्करों को दबोच लिया। उनके पास करीब 65 किलो मांस, लकड़ी, रस्सी और मांस काटने के औजार बरामद हुए। उनके चार साथी मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े जाने वालों में असलम, शाहरुख, मुशाहिद और मुन्ने शामिल हैं। फरार होने वालों में लाखन, खुर्शीद, सरताज और खोनी हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इनमें असलम, शाहरूख, मुसाहिद और मुन्ने को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार रात लाही फरीदपुर गांव में प्रतिबंधित पशुओं को काटा गया था। पुलिस ने मौके से मांस और मांस काटने के औजार भी बरामद किए थे। इनमें एक आरोपी जेल भेजा गया था। जबकि 10 आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें